नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सबको पता है की भारतीय टेलीविज़न जगत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss का 16 सीजन 1 अक्टूबर 2022 से टेलीकास्ट हो रहा है। ऐसे में हम सब घर में मौजूद चेहरों को जान ने तो लगे है मगर वो असल ज़िन्दगी में क्या है ये जान ने की उत्सुकता हम सब में भरपूर है। तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको वही देंगे जो आप लोग जान ने के लिए काफी उत्सुक है। आज हम आपको दिखाने वाले है Bigg Boss 16 contestants name list with photo और उनके जीवन से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी।
“Bigg Boss,” – एक ऐसा रियलिटी शो जो सालो से भारतीय टेलीविज़न जगत में करोड़ो फैन कमा चुका है और साल दर साल हर नए सीजन के साथ कुछ न कुछ नया ला कर दर्शको को अपने साथ जोड़े रखता है। यूँ तो भारतीय टेलीविज़न जगत में और भी काफी रियलिटी शो मौजूद है पर Bigg Boss एक ऐसा शो है जो की हर घर में देखा जाता है। अब इसकी वजह आप भले शो के 9 सीजन से शो के साथ जुड़े Salman Khan का शो में होस्ट होना या हर सीजन कुछ ऐसे अनोखे कंटेस्टेंट्स का आना जो की जीवन भर के लिए आपके दिल में अपनी छाप छोड़ जाते है, किसी भी चीज़ को मान सकते है।
Bigg Boss एक ऐसा सर्कस है जिसमे आपको ड्रामा और कंट्रोवर्सी भर भर के मिलेगी और भारतीय जनता को ये दोनों ही चीज़े काफी पसंद है। शो के लोकप्रिय होने का एक अहम कारण इसे भी माना जा सकता है। हर नए सीजन के साथ यहाँ कंटेस्टेंट्स का नया बैच आता है पर अगर कोई व्यक्ति इस शो के साथ जुड़ चुका है तो वो है शो के होस्ट Salman Khan।
Bigg Boss के 9 सीजन में शो से जुड़े सलमान के हमने इस शो में लगभग सभी रूप देखे है – कभी गुस्से में कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हुए तो कभी उनके साथ हंसी ठिठोली करते हुए। कभी किसी कंटेस्टेंट को तुरंत घर से निकालते हुए तो कभी किसी के जाने पर हमने उन्हें खुद भावुक होते भी देखा है।
लेकिन एक बात तो तय है की सलमान के अलावा कोई भी शो के होस्ट की भूमिका इस कदर नहीं निभा सकता है और शायद यही कारण है की हर बार शो एक अंत के करीब Bigg Boss होस्ट न करने की बात करने वाले सलमान हर नए सीजन के साथ शो से जुड़े नज़र आते हैं। उनका भी शो से रिश्ता इस कदर हो चुका है। Bigg Boss सीजन 15 जो की इस शो का आखिरी सीजन था की वीनर तेजस्वी प्रकाश भी अपनी जीत का क्रेडिट सलमान खान द्वारा उनकी गलतियों पर उनको लगायी गयी फटकार को देती है।
Bigg Boss 16 Contestants – Name, Photo and Introduction
हर साल की तरह इस साल भी Bigg Boss 16 अक्टूबर 1 2022 से प्रसारित हो रहा है। हर साल की तरह इस साल भी शो के कंटेस्टेंट के तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम देखने को मिल रहे है। शो के होस्ट सलमान खान है और इस बार Bigg Boss ने दावा किया है की ये सीजन बाकी पिछले सीजन से काफी अलग होने वाला है क्योंकि इस बार Bigg Boss स्वयं खेलते दिख रहे है।
चलिए फिर बिना देर किये हम आपको दिखाते है Bigg Boss 16 Contestants Name List With Photo और उनका संक्षिप्त विवरण –
Abdu Rozik
ताजिसकितानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कम सिंगर Abdu Rozik, Bigg Boss 16 के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर दर्शको के सामने पेश किये गए थे। अब्दु सलमान खान के साथ शो से पहले भी काफी देखे गए है और उन्हें बॉलीवुड में पहला मौका भी सलमान की फिल्म “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” में सलमान ने ही दिया था। शो में अब्दु काफी समझदार और क्यूट नज़र आ रहे है और अभी शो के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने जनता के दिलो में घर कर लिया है। अब्दु के बारे में ज्यादा जान ने की लिए आप हमारा ब्लॉग Abdu Rozik Biography ज़रूर पढ़े।
Sajid Khan
साजिद खान एक ऐसा नाम है जिससे हम में से ज्यादातर लोग वाकिफ है और अगर आप नहीं है तो बतादे की Sazid Khan एक एक्टर कम निर्देशक है और फेमस फिल्म मेकर कम कोरियोग्राफर Farah Khan के सगे भाई है। साजिद खान ने बहुत सी फेमस फिल्मों का निर्देशन किया है जिनमे से Houseful सीरीज के लिए उन्हें काफी सराहा गया था।
लेकिन कहते है ना की शोहरत किसी के सर नहीं चढ़नी चाहिए यही हुआ साजिद के साथ भी कुछ हिट फिल्मों के बाद उनका बर्ताव काफी घमंडी हो गया और उनपे कई @Metoo के केस दायर हुए। जिसका पश्चाताप करने और अपनी जनता की नज़रो में गयी इज़्ज़त को वापिस पाने के लिए साजिद Bigg Boss 16 के घर में एक कंटेस्टेंट के तौर पर दिख रहे है।
MC Stan
MC Stan उर्फ़ Altaf Sheikh, Pune के एक रैपर है और Bigg Boss 16 में बतौर कंटेस्टेंट बुलाये गए है। चाहे किसी भी और रैपर से controversy के चलते या अपनी ex girlfriend Auzma Shaikh से break up के बाद, MC Stan रैपिंग इंडस्ट्री के एक ऐसे आर्टिस्ट है जिनका नाम सुर्खियों में रहता ही है। महाराष्ट्र में उनकी काफी फैन फोलोविंग है और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 मिलियन followers है।
उनके शूज की वजह से भी MC Stan को काफी लोग जान ने लगे क्यूंकि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पे काफी वायरल हुआ जिसमे वे अपनी शूज की रेट बताते नज़र आये। Bigg Boss 16 में भी उन्हे काफी पसंद किया जा रहा है और एक अच्छी फैन फोलोविंग होने के कारण वे जीतने के भी दावेदार है अगर वे अपना गेम फ्रंट फुट पर मतलब की सबके सामने आकर खेले। शो पर उनका P-Town (पुणे) को लेकर प्यार साफ़ दिखाई देता है।
Shiv Thakre
MTV Roadies Rising 2017 से अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत करने वाले Shiv Thakre अबकी बार की कंटेस्टेंट लिस्ट में ट्रॉफी जितने के प्रबल दावेदारों में से एक है। शिव ने Bigg Boss Marathi सीजन 2 में भी हिस्सा लिया था और उसे जीत कर अपने आप को सिद्ध किया। Bigg Boss 16 में भी शिव की personality अच्छी नज़र आ रही है और वे अपनी बात खुल के सबके सामने रखते नज़र आते है। Bigg Boss Marathi का उनका एक्सपीरियंस इस घर में भी उनके काफी काम आ रहा है और वे अपनी एक अलग पहचान बनाते दिख रहे है।
Archana Gautam
Archana Gautam एक कांग्रेस की नेता है और इसकेअलावा वे एक अभिनेत्री भी है। फिल्म ‘Great Grand Masti‘ से बॉलीवुड जगत में कदम रखने वाली अर्चना एक मॉडल भी है और इन्होने कई खिताब जीते है। शो में अर्चना काफी रियल नज़र आ रही है और जो मन में होता है बोलने से झिझकती नहीं है। Bigg Boss 16 में अगर सबसे ज्यादा शरारती और लड़ाकू कोई है तो ये मोहतरमा ही है। अर्चना के बारे में ज्यादा जान ने के लिए आप हमारा ब्लॉग Archana Gautam Biography ज़रूर पढ़े।
Tina Dutta
Uttaran फेम Tina Dutta का नाम पिछले कई सालों से Bigg Boss की अनुमानित कंटेस्टेंट्स लिस्ट में होता था पर इस बार वे आने को राज़ी हुयी और Bigg Boss 16 में वे एक अच्छी कंटेस्टेंट नज़र आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो में लव एंगल्स बनना शुरू हो गए है और Tina Dutta पर मर मिटे Shalin Bhanot और उनका रिश्ता दर्शको को काफी पसंद आ रहा है।
Bigg Boss 16 से पहले टीना ने Khatro ke Khiladi सीजन 7 में भी हिस्सा लिया था पर उसमे उन्हें जीत नसीब नहीं हुयी थी। उम्मीद है इस बार टेलीविज़न जगत की इस महान अदाकारा को निराश न होना पड़े।
Shalin Bhanot
टेलीविज़न जगत में ‘Naagin- Waadon Ki Agniparikshaa’ में Keshav की भूमिका से मशहूर Shalin Bhanot एक फेमस टीवी एक्टर है। Bigg Boss 16 से पहले इन्होने भी MTV Roadies 2004 में भाग लिया था। Bigg Boss 16 में शालीन भनोत कृष्ण कन्हैया नज़र आ रहे है जिनके पीछे कई लड़किया पागल है।
Shalin खुद Tina Dutta के प्यार में गिर चुके है पर वे भी शो जितने के लिए प्रबल दावेदारों में से एक है। कुछ लोग शालीन को शो में फेक बता रहे है पर वे फेक है की रियल ये तो आने वाले हफ्तों में पता चल ही जाएगा। फिलहाल दर्शको को वे अच्छा इंटरटेंमेंट दे रहे है और उनकी लव हेट रिलेशनशिप दर्शको को काफी पसंद आ रही है।
Nimrit Kaur Ahluwalia
Colors टीवी के एक बहुत ही पॉपुलर शो Choti Sardarni में Mehar की भूमिका निभाने वाली Nimrit Kaur Ahluwalia Bigg Boss 16 में घर के अंदर जाने वाली और घर की पहली कप्तान है। शो में Nimrit का character काफी मजबूत नज़र आ रहा है और वे अपनी बात आगे रखती हमेशा देखी जा रही है।
अब्दु के साथ उनका प्यार भरा रिश्ता भी दर्शको को काफी भा रहा है और Nimrit शो जीतने वाले कंटेस्टेंट्स की रेस में काफी आगे नज़र आ रही है। Nimrit का घर में हर किसी के साथ एक रिश्ता है और उनकी इमोशनल और स्ट्रॉन्ग दोनों साइड दर्शको को देखने को मिल रही है।
Gautam Vig
एक्टर Gautam Vig टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिन्हे कई टीवी सीरियल्स में देखा गया है। फिलहाल “Saath Nibhaana Saathiya 2” में देखे जाने वाले गौतम की कहानी Bigg Boss 16 में भी कुछ ऐसी ही नज़र आ रही है। शो में गौतम का लव रिलेशनशिप देखने को मिल रहा है Soundarya Sharma के साथ जिसे बाकी घरवालों और जनता की माने तो फेक बताया जा रहा है।
गौतम की personality वैसे तो ठीक नज़र आ रही है पर डरपोक होने का टैग घरवालों ने उनके साथ जोड़ दिया है। अब ये डरपोक है या इनका रिलेशनशिप फेक है की नहीं ये तो आने वाले हफ्तों में पता चल ही जाएगा पर मुझसे पूछे तो मुझे तो गौतम शो में अच्छे लग रहे है और एक सुलझे हुए देसी इंसान लग रहे है।
Soundarya Sharma
पेशे से Dentist Soundarya Sharma एक मॉडल और एक्ट्रेस भी है जो की हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। वे जानी जाती है अपनी अपीयरेंस के लिए 2017 की एक फिल्म “Ranchi Diaries” के लिए। Bigg Boss 16 में बतौर कंटेस्टेंट आयी सौंदर्या शर्मा शो में ब्यूटी queen है और शो के स्टार्ट से ही लड़को में बातचीत का विषय बनी रही है।
फिलहाल उनका Gautam Vig के साथ रिश्ता बनता नज़र आ रहा है जिससे बाकी घरवाले फेक बता रहे है पर जब गौतम के एक डिसिशन में सौंदर्या उनके साथ खड़ी दिखी और घर का सारा काम गौतम की गलती की वजह से वो करती दिखी तो हमे तो नहीं लगा की उनका रिलेशनशिप फेक है बाकी तो आने वाले हफ्तों में पता चल ही जाएगा।
Sumbul Touqeer Khan
Imlie के नाम से जाने जाने वाली Sumbul Touqeer Khan एक फेमस टीवी एक्ट्रेस है और स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘Imlie’ में लीड एक्ट्रेस है। Sumbul ने अपने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी और वे कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर भी देखी जा चुकी है।
Bigg Boss 16 में जब वे आयी थी तब काफी मज़बूत नज़र आ रही थी पर जैसे जैसे शो आगे जा रहा है Sumbul रोती या अकेली बैठी नज़र आती है। शायद Bigg Boss का ये सफर Sumbul के लिए एक यादगार और अलग अनुभव रहने वाला है। शो की शुरुआत में उनका नाम शालीन के साथ जोड़ा जा रहा था पर अब जब शालीन टीना पे पर मिटे है तो ये अफवाहे अब बंद हो चुकी है।
Gori Nagori
Gori Nagori एक फेमस राजस्थानी डांसर और स्टेज परफ़ॉर्मर है जिन्हें राजस्थान की शकीरा के नाम से भी जाना जाता है। उनके फेमस होने की वजह बना उनका एक गाना “Le Photo Le” और इसके बाद गोरी का नाम हर कोई जान ने लगा। Bigg Boss 16 में गोरी एक साधारण कंटेस्टेंट ही नज़र आ रही है और ज्यादा कुछ ख़ास शो को दे नहीं पा रही है।
वे शो में अर्चना से लड़ाई करती ज़रूर एक दो बार नज़र आयी पर उसके अलावा उनका कोई ख़ास योगदान नज़र आ नहीं रहा है। आने वाले हफ्तों ने शायद हमें गोरी की तरफ से कुछ अच्छा योगदान देखने को मिल सकता है पर फिलहाल गोरी शो में बस एक भीड़ का हिस्सा है।
Priyanka Chahar Choudhary
Udariyaan फेम Priyanka Chahar Choudhary एक जयपुर बेस्ड एक्ट्रेस है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। अपने रोल Tejo के लिए जानी जाने वाली प्रियंका का फैन बेस काफी बड़ा है। Bigg Boss 16 में प्रियंका अपने “Udariyaan” co-star Ankit Gupta के साथ नज़र आ रही है। प्रियंका शो की एक काफी मज़बूत कंटेस्टेंट है जो हमेशा कही भी अपना पक्ष रखने से हिचकिचाती नहीं है।
अंकित और उनके रिश्ते में दर्शक कुछ खोजने की कोशिश कर रहे है पर इन्होने दोस्ती का चोला ओड़ा हुआ है। देखते है आने वाले हफ्तों में ये दोस्ती है या प्यार ये पता चलत्ता है की नहीं। पर एक बात ज़रूर है की शो जीतने की रेस में प्रियंका का नाम भी काफी आगे है क्योंकि उनका बेख़ौफ़ अंदाज़ दर्शको को काफी पसंद आ रहा है।
Ankit Gupta
Udariyaan फेम Ankit Gupta ने अपनी टेलीविज़न इंडस्ट्री में पहचान बनायीं थी सीरियल “Sadda Haq” में अपने रोल Parth Kashyap से। उसके बाद से अंकित गुप्ता ने कई शोज किये पर Udariyaan में उनका रोल Fateh Singh Virk एक ऐसा रोल साबित हुआ जिससे जनता के मन में उनके लिए खूब प्यार पैदा हो गया।
Bigg Boss 16 में वे अपनी co-star प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नज़र आ रहे है। अंकित घर के सबसे शांत कंटेस्टेंट है और किसी से भी उलझते या घर के मुद्दों में अपनी राय देते काम ही नज़र आते है। देखने में ऐसा नज़र आ रहा है की अंकित को बेमतलब किसी से बोलना पसंद नहीं है और वे असल ज़िंदगी में भी ऐसे ही है। पर अगर ऐसा ही रहा तो शायद अंकित का Bigg Boss 16 में आने का फैसला गलत है क्योंकि ये शो तो है ही अपनी पर्सनालिटी जनता था पहुंचाने का।
Eliminated Bigg Boss 16 Contestants List 2022
SREEJITA DE
“Uttaran” फेम Sreejita De एक फेमस इंडियन टेलीविज़न मॉडल और अभिनेत्री है जिन्होंने उतरन के अलावा भी काफी शोज किए है जैसे Laal Ishq, Nazar, Piya Rangrezz आदि। Bigg Boss 16 में उनका सफर ज्यादा लम्बा नहीं रहा और शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट वही थी। टीना दत्ता और उनकी दोस्ती या दुश्मनी कुछ भी दर्शको के समझ में नहीं आया और हो सकता है यही वजह हो दर्शको को Sreejita का गेम पसंद नहीं आया और उन्हें सबसे पहले बाहर कर दिया गया।
Manya Singh
Manya Singh एक इंडियन मॉडल है जो की Femina Miss India 2020 में रनर अप रही थी। मान्या के पिताजी एक मामूली ऑटो रिक्शा ड्राइवर है और एक रिक्शा ड्राइवर की बेटी का इतना बड़ा मुकाम हासिल करना काबिले तारीफ है और यही कारण था की मान्या की सक्सेस स्टोरी इंडियन मीडिया में काफी छापी और दिखाई गयी थी।
Bigg Boss 16 में मान्या दूसरी कंटेस्टेंट थी जिन्हे घर से बाहर होना पड़ा। मान्या का योगदान घर में कुछ ख़ास नज़र भी नहीं आता था और न ही उनके पास इतना फैन बेस था जितना की बाकी कंटेस्टेंट्स के पास है। मान्या और सौंदर्या के बीच की लड़ाई फिर भी दर्शको ने जान ने की कोशिश की पर जब नहीं समझ आयी तो मान्या को वोट्स न देकर घर से बाहर कर दिया।
उम्मीद करते है की आप हमारे इस ब्लॉग “Bigg Boss 16 Contestants Name List With Photo” से जान गए होंगे आपके चहेते Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट्स के बारे में और कौन कैसा खेल रहा है ये तो आप लोग भी भली भांति जानते ही है। अगर आप चाहते है की हम आपके चहेते किसी Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट की बायोग्राफी लिखे तो हमे कमेंट्स सेक्शन में ज़रूर बताये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई ऐंटरटेन्मेंट से जुडी टिप या न्यूज़ है तो आप हमे हमारे Contact Us पेज के ज़रिये बता सकते है। आशा करते है आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा।
[…] की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती है। Bigg Boss OTT से फेम पाने वाली उर्फी जावेद एक […]
[…] Bigg Boss 16: बेघर होने के लिए नॉमिनेट है ये कंटेस्टेंट्स। इस हफ्ते सेफ है प्रियंका। […]