Shiv Thakare – एक ऐसा नाम जो इस समय पुरे देश से जुड़ चुका है और हिंदुस्तान के घर घर में दिखाई और सुनाई दे रहा है। हम सबको पता है का इस समय Bigg Boss 16 टेलीकास्ट हो रहा है और शिव ठाकरे उसके एक बहुत ही स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। क्या आप जानते है आखिर है कौन Shiv Thakare, कहा रहते है, क्या करते है, कौन कौन है उनके परिवार में और Bigg Boss 16 तक का सफर उन्होंने कैसे तय किया।
पता है आप भी ये जानने को उत्सुक होंगे की आखिर ये मराठी मानुस है कहा का और उसने ज़िन्दगी में क्या क्या झेला है। तो चलिए आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताते है Shiv Thakare के पुरे सफर के बारे में। कैसे एक छोटी पान की दूकान चलाने वाला Amravati का ये लड़का आज Bigg Boss 16 के घर में खड़ा है और हमे एंटरटेन कर रहा है।
तो चलिए शुरू करते है!
Shiv Thakare Personal Details – शिव ठाकरे निजी जानकारी
Shiv Thakare का जन्म 9 सितम्बर 1989 को Amravati, Maharashtra में हुआ था। वे एक क्षत्रिय परिवार में पैदा हुए और उनके पिताजी का नाम Mohanrao Uttamrao Jhinguji Ganuji Thakare है और वे एक छोटी सी पान की की दुकान के मालिक है। शिव की माँ का नाम Ashatai Thakare है और वो एक हाउसवाइफ है। Shiv की एक बहन है जिनका नाम है Manisha Thakare है और वो शादी शुदा है।
2022 में Shiv Thakare की उम्र 33 साल है और इन्होंने अपनी स्कूलिंग Sant Kavaram Vidyalaya, अमरावती से ही पूरी की है। उनका परिवार बेहद गरीब होने क बाद भी शिव ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की G.H Raisoni College of Engineering, नागपुर से। शिव ठाकरे एक बहुत ही अच्छे दिल की इंसान है और ये तो अब हम भी उन्हें Bigg Boss 16 में देख कर जान ही चुके है।
Physical Stats Of Shiv Thakare
Height (लम्बाई) | 5 फुट 9 इंच |
Weight (वज़न) | 75 किलो |
Hair Color (बालों का रंग) | काला |
Eye Color (आँखों का रंग) | काला |
Body Measurements (शारीरिक माप) | -Biceps (बाइसेप्स) – 16 इंच -Chest (छाती) – 42 इंच -Waist (कमर) – 32 इंच |
Zodiac Sign (राशि) | Virgo (कन्या) |
Shiv Thakare Life Struggles – शिव ठाकरे का जीवन संघर्ष
गरीब माँ बाप एक इकलोते बेटे Shiv Thakare ने बचपन से ही काफी संघर्ष देखा है। बचपन में वो अपने पापा की पान की दुकान संभालते थे पर जब उससे भी पार नहीं पड़ी तो उन्होंने अपनी बहन Manisha के साथ मिलकर दूध और अखबार बांटने का काम करने लगे। Shiv Thakre Family के साथ चौल में रहा करते थे और उन्होंने अपने आप पर काम कर डांस सीखा और फिर उन्होंने Amravati में ही बच्चो को डांस सिखाना शुरू किया।
Shiv Thakare ने डांस सीखा था क्योंकि उनका बचपन से बॉलीवुड में आने का सपना था और इसी से उन्होंने अपनी जीविका निकालना शुरू किया। शिव बच्चो को डांस सीखा कर 10000 से 22000 रूपये महीना कमाने लगे और इसी दौरान उन्होंने काफी डांस रियलिटी शोज जैसे Dance India Dance, Boogie Woogie और एक मराठी शो Dum Dama Dum का भी ऑडिशन दिया पर सेलेक्ट ना हो सके। पर अब शिव ठीक ठाक कमा कर अपनी बॉडी पर काम करने लगे और Gym जाना उन्होंने स्टार्ट कर दिया साथ ही शिव एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ जुड़ कर इवेंट मैनेजमेंट भी करने लगे ताकि उनकी कमाई बाद सके।
Shiv Thakare Career – शिव ठाकरे का करियर
शिव को पहली बार TV पर देखा गया Shiv Thakare Roadies Audition के दौरान जहाँ अमरावती के इस लड़के ने अपनी सादगी और सच्चे दिल से सभी मेंटर्स का दिल जीत लिया। Ranvijay Singha से लेकर Karan Kundra और Prince Narula, सबने शिव की तारीफ की और उन्हें एकदम सच्चे दिल का इंसान बताया। Ranvijay को जब शिव ने अपने गैंग लीडर के रूप में सेलेक्ट किया तो Ranvijay तक की आँखों में उनकी सच्चाई देख कर आंसू आ गए।
Shiv Thakare Roadies Audition
बस फिर क्या था यहाँ से शुरू हुई Shiv Thakare की टीवी करियर की जर्नी। आपको बतादे की MTV Roadies Rising 2017 के उस सीजन में शिव एक बहुत ही टफ कंटेस्टेंट थे जो सेमीफाइनल तक जाने के बाद शो से बाहर हो गए थे।
MTV Roadies Rising 2017 के सेमीफाइनलिस्ट Shiv Thakare ने इसके बाद अपनी डांस क्लास पर फोकस किया और फिर उन्हें मौका मिला एक MTV के ही टीवी शो The Anti Social Network में आने का जिसमे शिव ने खूब अच्छा काम किया और फिर 2019 में मिला उन्हें मौका अपनी ज़िन्दगी बदलने का क्योंकि उन्हें मौका मिला Bigg Boss Marathi Season 2 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर पार्टिसिपेट करने का।
Bigg Boss Marathi Season 2 में शिव ने अपने दिल और दिमाग दोनों के दम पर दर्शको का खूब दिल जीता और उन्हें इतना प्यार मिला की वो शो के विनर बनकर वहाँ से बाहर आये। Bigg Boss Marathi Season 2 के विनर Shiv Thakare को मिली एक चमचमाती ट्रॉफी और साथ ही साथ 17 लाख रूपये का इनाम। Bigg Boss Marathi Season 2 में अगर कोई कपल सबसे ज्यादा दर्शको को पसंद आया तो वो था Shiv Thakare and Veena Jagtap का कपल। वीणा जगताप शो में शिव को मिली पर वहाँ दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और काफी लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करते रहे।
अब शिव ठाकरे टीवी जगत में जाने जाने लगे थे और फिर 2020 में MTV Roadies Revolution Pune के ऑडिशन पैनल में उन्हें देखा गया जो की एक एक्स कंटेस्टेंट के लिए बड़ी बात है। March 2021 में शिव ने अपना खुदका deodorant brand “B Real” उन्होंने लांच कर दिया जिसको लांच करने के बाद एक न्यूज़ पेपर बेचने वाला लड़का अब एक entreprenuer बन चूका था।
अब Shiv Thakare TV जगत में एक जाना माना नाम बन चुके है और फिर जो उन्हें चाहिए था वो हुआ और उन्हें चुना गया Bigg Boss 16 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर। Salman Khan द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये शो अभी colors tv और voot app पर प्रसारित हो रहा है और शिव ठाकरे इस शो के एक बहुत ही प्रबल कन्टेंडर है। Shiv यहाँ भी दिल और दिमाग दोनों से खेलकर दर्शको का दिल जीत रहे है और Bigg Boss 16 winner बनने वाली शिव ने वो साऱी खूबियाँ है।
Bigg Boss 16 में तो शिव धमाल मचा ही रहे है और उनकी Sajid, MC Stan, Nimrit or Abdu की दोस्ती को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। शिव ठाकरे Bigg Boss 16 के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स में भी ट्रेंड करते नज़र आ रहे है और पूरी उम्मीद है की जल्द ही हमे वो Bigg Boss 16 के विनर के रूप में देखने को मिलेंगे।
हाल ही में टेलीकास्ट हुए एक एपिसोड में जब Rohit Shetty बतौर गेस्ट घर में आए और उन्होंने शिव से पूछा की क्या वो उनका शो “Khatron Ke Khiladi” करना चाहेंगे तो शिव ने कहा की बिलकुल सर इसके बाद मेरा वही सपना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक KKK की टीम Shiv Thakare के मैनेजर से कांटेक्ट में है और जल्द ही आपको शिव “Khatron Ke Khiladi Season 13” में देखने को मिल सकते है।
शो का नाम | साल | बतौर | रिजल्ट |
MTV Roadies Rising | 2017 | Contestant | Semi Finalist |
The Anti Social Network | 2019 | Contestant | Winner |
Bigg Boss Marathi Season 2 | 2019 | Contestant | Winner |
MTV Roadies Revolution | 2020 | Audition Panel | Selector |
Bigg Boss 16 | 2022 | Contestant | Winner |
Khatron Ke Khiladi 13 | 2023 | To be Contestant | Update Pending |
इस सब के अलावा शिव ठाकरे ने कुछ TV shows में स्पेशल अपीयरेंस भी दी है जैसे की Don Special, Jay Jay Maharashtra Maza, Aaj Kay Special, Voot Night Live, Bigg Boss Marathi 3 और साथ ही कुछ शोज में वो बतौर डांसर भी गए है जैसे ‘Fakt Marathi Cinema Sanman Awards’ और ‘Mela Manoranjanacha‘। Shiv Thakare and Veena Jagtap ने साथ में म्यूजिक वीडियो भी किया है जिसका नाम था “Kasa Chandra” जो 2020 में शूट हुआ था उसके बाद 2021 में शिव ने एक और म्यूजिक वीडियो किया ‘Sheelavati’।
स्पेशल अपीयरेंस & म्यूजिक वीडियो
TV Show/ Music Video | Title | Role | Year |
TV Show | Don Special | स्पेशल अपीयरेंस | 2019 |
TV Show | Jay Jay Maharashtra Maza | स्पेशल अपीयरेंस | 2019 |
TV Show | Aaj Kay Special | स्पेशल अपीयरेंस | 2020 |
TV Show | Voot Night Live | स्पेशल अपीयरेंस | 2020 |
TV Show | Bigg Boss Marathi 3 | स्पेशल अपीयरेंस | 2021 |
TV Show | Fakt Marathi Cinema Sanman Awards | डांसर | 2022 |
TV Show | Mela Manoranjanacha | डांसर | 2022 |
Music Video | Kasa Chandra | मेन लीड | 2020 |
Music Video | Sheelavati | मेन लीड | 2021 |
Shiv Thakare रिलेशनशिप स्टेटस
- Shiv Thakare जैसे ही MTV Roadies Rising से सेमीफाइनल्स में निकले तब से वो उस साल की Roadies winner Shweta Mehta के साथ एक अच्छे दोस्त की तरह रहने लगे और लोगो ने खूब अफवाहे उड़ाई की शिव और श्वेता एक दूसरे को डेट कर रहे है पर इस बात का पुख्ता सबूत कभी किसी के सामने नहीं आया और ये अफवाह ही बन कर रह गई।
- Shiv Thakare को पहली बार प्यार में देखा गया Bigg Boss Marathi Season 2 के सेट्स पर। शिव गए तो वह कंटेस्टेंट बनकर थे पर कब उन्हें अपनी co-contestant Veena Jagtap से प्यार हो गया Shiv को भी इसकी खबर ना लगी। Shiv Thakare and Veena Jagtap एक दूसरे के प्यार में खो गए और दर्शको को भी ये रिश्ता बहुत सच्चा लगा क्योंकि असल में वो रिश्ता सिर्फ शो के लिए नहीं था। Shiv Thakare wife कहकर लोग वीणा को बुलाने भी लगे थे तभी अचानक 2022 में उनके ब्रेकअप की खबर ने मीडिया में आग लगा दी।
- अभी की बात करे तो Bigg Boss 16 के एक एपिसोड में Shiv को बताते देखा गया की Shiv और Veena 2019 से डेट कर रहे है और अभी 7 महीने पहले ही दोनों अलग हुए है पर वो दोनों ही किसी और के साथ रिश्ते में नहीं है। दोनों काम में व्यस्त है और दोनों ने ही मूव ऑन नहीं किया है। इसका मतलब तो यही निकलता है की Shiv Thakare फिलहाल सिंगल है और वे अब भी Veena Jagtap से ही मोहब्बत करते है।
Awards And Media Achievements – पुरस्कार और मीडिया उपलब्धियां
- Shiv Thakare ने Bigg Boss Marathi Season 2 2019 का खिताब अपने नाम किया था जिसके साथ साथ उन्हें 17 लाख रूपये का कैश पुरूस्कार भी दिया गया।
- Shiv को 2019 में The Times Of India के टॉप 30 मोस्ट डिजायरेबल मेन ऑफ महाराष्ट्र में 21 स्थान पर रखा गया था।
- उन्हें 2019 में ही मराठी टेलीविजन पर Times Of India के शीर्ष 15 मोस्ट डिजायरेबल मेन ऑफ़ Marathi Television में पहले स्थान पर रखा गया।
Shiv Thakare Salary/Income & Net Worth – कुल सम्पति
- Bigg Boss 16 में रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव ठाकरे 5 लाख रूपये हर हफ्ते कमा रहे है और उसके अलावा अगर वो विनर बनते है तो कैश प्राइज जो उन्हें मिलेगा वो अलग है।
- Shiv Thakare Net Worth की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चल अचल सम्पति 10 करोड़ रूपये है और उसके अलावा उनका नया बिज़नेस उसमें अच्छा पैसा जोड़ रहा है।
Some Facts About Shiv Thakare – फैक्ट्स
- शिव Ranvijay Singha के बहुत बड़े फैन है और वो Emraan Hashmi को भी idolize करते है।
- Shiv Thakare Instagram अकाउंट की बात की जाए तो उनके इंस्टाग्राम पर हाल ही में 864K फॉलोवर्स है और Bigg Boss 16 खत्म होते होते एक नंबर 1 मिलियन पहुंचने की पूरी उम्मीद है।
- Shiv Thakre भगवान शिव और गणेश जी की बहुत बड़े भक्त है और सच्चे दिल से उनकी आराधना करते है।
- वे एक फिटनेस फ्रीक इंसान है और अपनी बॉडी का ख्याल रखने के लिए रेगुलर gym जाते है।
- उनके अपने Roadies Rising के गैंग लीडर्स और साथी कंटेस्टेंट्स से बहुत अच्छी मित्रता है और अक्सर वो उन लोगो से मिलते दिखाई देते है।
- Shiv Thakare को उनकी एक दोस्त ने कहा था की तू नेगेटिव रोले करने के लिए बना है तबसे शिव को लगता है की उन्हें एक बार लाइफ में एक villain का रोल करना है।
- Bigg Boss Marathi 2 के दौरान एक टास्क में Shiv Thakare ने Veena Jagtap के नाम का अपने हाथ पर परमानेंट टैटू करवा लिया था।
- शिव अपनी बहन Manisha के साथ एक Event Management Company भी चलाते है।
Frequently Asked Questions – शिव ठाकरे
-
Is Shiv Thakare an engineer?
उनका परिवार बेहद गरीब होने क बाद भी शिव ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की G.H Raisoni College of Engineering, नागपुर से।
-
How old is Shiv Thakare?
Shiv Thakare का जन्म 9 सितम्बर 1989 को Amravati, Maharashtra में हुआ था। 2022 में Shiv Thakare की उम्र 33 साल है।
-
Where is Shiv Thakare from?
Shiv Thakare का जन्म 9 सितम्बर 1989 को Amravati, Maharashtra में हुआ था।
-
Is Shiv Thakare vegetarian?
Shiv Thakare नॉन वेजेटेरियन है और वो दोनों तरह का खाना खाते है।
-
Is Shiv Thakare choreographer?
शिव ने अपने आप पर काम कर डांस सीखा और फिर उन्होंने Amravati में ही बच्चो को डांस सिखाना शुरू किया।
-
Did Shiv Thakare win Roadies?
आपको बतादे की MTV Roadies Rising 2017 के उस सीजन में शिव एक बहुत ही टफ कंटेस्टेंट थे जो सेमीफाइनल तक जाने के बाद शो से बाहर हो गए थे।
निष्कर्ष
उम्मीद करते है की अब आपको पता चल गया होगा की Shiv Thakare ने अपनी ज़िन्दगी में कितने संघर्ष देखे है और आज वो जिस मुकाम पर है वह तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है। हमें तो शिव Bigg Boss 16 में काफी प्रबल दावेदार नज़र आ रहे है और हमे उनका खेल देखने में भी खूब आनंद आ रहा है। अगर आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आया हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में हमे अवश्य बताये और अगर आपका कोई भी सवाल है या आप हमसे कोई जानकारी शेयर करना चाहते है तो आप हमे हमारे Contact Us पेज के जरिये वो दे सकते है।
[…] तरह से सच्चाई बाहर नहीं पहुँच पायी। शिव डबल फेस है और वो सच को झूठ बताकर दर्शको […]