Jofra Archer : IPL Auction 2023 से ठीक पहले Mumbai Indians के लिए अच्छी खबर, इस स्टार प्लेयर की नेशनल टीम में वापसी। 

Image  Credit- Google

IPL 2023 सीजन की नीलामी से ठीक पहले Mumbai Indians फ्रेंचाइजी के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार गेंदबाज़ Jofra Archer ने इंग्लैंड की नेशनल टीम में वापसी कर ली है। 

Image  Credit- Instagram

27 साल के Jofra Archer ने दो साल बाद England टीम में वापसी की है। उन्होंने आखिरी मैच 20 मार्च 2021 को भारत के खिलाफ खेला था। उन्हें South Africa के खिलाफ होने जा रहे एकदिवसीय दौरे के लिए टीम में चुना गया है। 

Image Credit-Instagram

चोट के कारण इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे Jofra Archer पर IPL 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में Mumbai Indians ने बड़ा दाव लगाया था। Rohit Sharma की कप्तानी वाली MI फ्रैंचाइज़ी ने 8 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें ख़रीदा था। 

Image  Credit- Instagram

Jofra Archer को 2021 में  दाईं कोहनी में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। माना जा रहा था कि Archer IPL 2022 खेलने के लिए मौजूद रहेंगे, मगर इसी दौरान पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ होने के कारण उनकी वापसी नहीं हो सकी थी।

Image Credit- Instagram

Jofra Archer की वापसी से Mumbai Indians फ्रेंचाइजी भी बेहद खुश है और उन्होंने twitter पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर भी की है। अब Archer पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने पिछले महीने ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड की लायंस टीम जॉइन की थी और 9 ओवर गेंदबाज़ी भी की।  

Image  Credit-Twitter

Jofra Archer का IPL में बेहतरीन रिकॉर्ड है, इसलिए उनपर Mumbai Indians ने 8 करोड़ का दांव लगाया गया था। आर्चर ने अबतक 35 IPL मैचों में 46 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Image Credit-Google

Archer का इकॉनमी रेट भी महज 7.13 और एवरेज 21.32 का रहा है, जो की T20 फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज़ के लिए शानदार आंकड़े है। यही नहीं आर्चर बल्ले से भी कमाल दिखाने में सक्षम है और 195 रन अबतक वे IPL में बना चुके है। 

Image  Credit-Instagram

पिछले साल जिस फ़ास्ट बॉलर की कमी Mumbai Indians को Jasprit Bumrah का साथ देने के लिए खली थी, इस साल Jofra Archer के फिट होने से MI की टीम को काफी स्ट्रेंथ मिलेगी। 

Image  Credit-Instagram

देखिये IPL Retention List 2023:रिटेन किये गए प्लेयर्स की लिस्ट,इन बड़े प्लेयर्स को किया रिलीज़। 

Image  Credit-Google